हैलो दोस्तों एक बार फिर से आपकी अपनी इस वेबसाईट जिसका नाम Goluwar है, पर स्वागत है। दोस्तों आज हम जानेंगे की Aadhar Card को Paytm से कैसे De-Link करें। दोस्तों हाल ही में सुप्रिम कोर्ट ने एक सुनवाई में आदेश जारी किया है, कि बैक अकाउंट, सिम कार्ड एवं डिजिटल वॉलेट से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैंसले से पहले आप लाेग Paytm से आधार कार्ड को लिंक करा चुके होंगे। तो दोस्तों आज हम आपको Paytm से आधार कार्ड को डी-लिंक करने की पूरी जानकारी देंगे।
Paytm से आधार को De-link करने की प्रोसेस:-
1. आधार को Paytm से डी-लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको पेटीएम ग्राहक सेवा अधिकारी (कस्टमर केयर) को 0120-4456456 पर कॉल करना है।
2. कॉल कनेक्ट होने के बाद दिए जा रहे निर्देशानुसार का पालन करें। इसके बाद ग्राहक सेवा अधिकारी को अपने Aadhaar Card को Paytm अकाउंट से डी-लिंक करने के लिए कहें। ग्राहक सेवा अधिकारी आपकी पहचान जानने हेतु कुछ सवाल करेगा। कॉल कटने से पूर्व अपनी ईमेल आईडी जरूर बताएं।
3. सभी सवालों का जवाब देने के बाद आपको ईमेल प्राप्त होगा। ईमेल के जरिए आपसे एक बार फिर आधार कार्ड की तस्वीर भेजने के लिए कहा जाएगा।
4. Photo भेजने के 72 घंटों के भीतर Aadhaar Card पेटीएम से डी-लिंक हो जाएगा।
दोस्तों आपको पेटीएम से आधार कार्ड को डी-लिंक करने का तरीका तो बता दिया। लेकिन मौज़ूदा वक्त में आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आपका अकाउंट जैसे ही आधार कार्ड से डी-लिंक होगा, अकाउंट Unverified हो जाएगा। ऐसे में आप पेटीएम से किसी और शख्स को पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि आपको एक बार फिर अपने Paytm Wallet को वैरिफाई करना होगा जिसके लिए PAN Card, Voter ID Card, Passport Number, Driving License और NREGA Job Card को इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन यह सुविधा अभी सुचारू ढंग से काम नहीं कर रही है।
दोस्तों मैनें एक ग्राहक सेवा अधिकारी (कस्टमर केयर) से इस प्रक्रिया के बारे में पूछा , तो उन्होनें बताने के दौरान कहा था कि KYC के लिए अन्य दस्तावेज अभी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इस पर अभी काम चल रहा है। ऐसे में दोस्तों मैं आपको सोच-समझ कर की पेटीएम अकाउंट को आधार नंबर से डी-लिंक करने का सुझाव दूंगा। इसके अलावा पेटीएम द्वारा इसे अंजाम देने के लिए फिर से आधार कार्ड की ही तस्वीर मंगाना कुछ डिफाल्टर जैसा लगता है, क्योंकि हम इसी समस्या से तो छुटकारा पाना चाहते हैं।
तो दोस्तों आशा करता हूॅ, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों/ रिश्तेदाराें से Share कीजिये। और आपको इसके संबंध में और कुछ जानना है, तो आप मुझे नीचे दिये गये Comment Box में लिखकर पूछ सकते हैं। और साईड में दिये गये बॉक्स में Email ID डालकर हमारी इस वेबसाईट को Subscribe करें और Bell Icon दबाकर इसी तरीके के नये जानकारी सबसे पहले प्राप्त करें। और साईड में दिये गये Follow Button को दबाकर हमें follow करें। दोस्तों अब Latest जानकारी अपने मोबाईल फोन में पढने के लिये अाप हमारी मोबाईल Apps का भी उपयोग कर सकते हैं।

0 Comments